कुरुक्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या: बीमार बच्ची को फंदे पर लटकाने के बाद दंपती ने दी जान
कुरुक्षेत्र। प्रेम नगर इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपती ने अपनी तीन वर्षीय बीमार बच्ची के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में तीनों के शव लटके मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मैसेज भेजकर दी जानकारी
घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक जितेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार को मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर 32 वर्षीय जितेंद्र, उसकी पत्नी युक्ता (30) और बेटी माधवी (3) के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची की बीमारी से थे परेशान
जितेंद्र अंबाला पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उनकी तीन साल की बेटी पैरालिसिस (लकवा) से पीड़ित थी, जिसके कारण दंपती मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दुख के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। जितेंद्र मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव का निवासी था और उसके पिता पंजाब पुलिस में एसएचओ रह चुके थे।

“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत से किया इनकार, 23 अप्रैल को सुनवाई।
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी